Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

RSS के सबसे अच्छे प्रतिनिधि हैं पीएम नरेंद्र मोदी, संघ नेता होसबाले ने की तारीफ; क्या संकेत

RSS के सबसे अच्छे प्रतिनिधि हैं पीएम नरेंद्र मोदी, संघ नेता होसबाले ने की तारीफ; क्या संकेत

RSS के सबसे अच्छे प्रतिनिधि हैं पीएम नरेंद्र मोदी, संघ नेता होसबाले ने की तारीफ; क्या संकेत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि मोदी आरएसएस के सबसे अच्छे प्रतिनिधियों में से एक हैं। संघ में दूसरे सबसे अहम पद पर रहने वाले होसबाले का यह बयान संघ और भारतीय जनता पार्टी के रिश्तों को लेकर महत्वपूर्ण संकेत देता है।

एक इंटरव्यू में होसबाले ने बताया कि आने वाले 25 वर्षों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ‘पंच परिवर्तन’ का लक्ष्य तय किया है। इसमें सामाजिक सौहार्द बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण, औपनिवेशिक सोच से मुक्ति, नागरिकों में कर्तव्य भावना विकसित करना और परिवार व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका अपना अलग अंदाज है, लेकिन उनके संदेश संघ की विचारधारा से जुड़े रहते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि संघ द्वारा पेड़ लगाने की अपील को मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के रूप में आगे बढ़ाया। इसके अलावा कई सरकारी योजनाओं में भी संघ की सोच की झलक देखने को मिलती है।

होसबाले ने यह भी कहा कि जहां संघ ‘पंच परिवर्तन’ की बात करता है, वहीं मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत ‘पंच प्रण’ का आह्वान किया है। उन्होंने मोदी को एक समर्पित स्वयंसेवक बताते हुए कहा कि वे स्वाभाविक रूप से वैचारिक कार्य करते हैं। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मौके पर भी प्रधानमंत्री ने भविष्य के भारत के निर्माण में संघ की भूमिका को रेखांकित किया था।

संघ और भाजपा के रिश्तों पर बोलते हुए होसबाले ने कहा कि 1980 में भाजपा के गठन के समय ही उसके संस्थापकों की इच्छा थी कि संघ से संबंध मजबूत बने रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों के बीच का यह रिश्ता ऐतिहासिक और वैचारिक आधार पर टिका है, जिसे अलग नहीं किया जा सकता।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.