सीनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशीप के लिए तुमगांव के शुभांश शर्मा का चयन।
सीनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशीप के लिए तुमगांव के शुभांश शर्मा का चयन।

सीनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशीप के लिए तुमगांव के शुभांश शर्मा का चयन।
महासमुन्द – सीनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशीप (महिला एवं पुरुष) का आयोजन राजगीर स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स बिहार में दिनांक 16 से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया है। जिसमें तुमगांव जिला महासमुन्द से शुभांश शर्मा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। डॉ. सुनील कुमार भोई खेल प्रशिक्षक भोरिंग ने बताया कि दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी सेवन्स प्रतियोगिता में महासमुंद जिला फाईनल में जगह बनाते हुए उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया था। उक्त प्रतियोगिता में शुभांश शर्मा के शानदार प्रदर्शन करने पर उनका चयन बिहार में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इससे पहले भी शुभांश शर्मा ने वर्ष 2023 में जूनियर नेशनल रग्बी चैंम्पियनशीप पुणे, महाराष्ट्र में भागीदारी किया है, वर्ष 2024 में सीनियर नेशनल भुवनेश्वर ओडिशा में भागीदारी किया है, वर्ष 2024 में राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता 19 वर्ष में पटना बिहार में भाग ले चुके हैं। उनके परिवार से हर्ष शर्मा, सुनील शर्मा द्वारा प्रतियोगिता के लिए सहयोग किया जाता रहा है एवं रिवर्डल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद के प्राचार्य पूजा शर्मा एवं कौनैन अहमद का विशेष सहयोग रहा है। शुभांश शर्मा विगत 4 वर्षों से तुमगांव खेल मैदान में डॉ. सुनील कुमार भोई के मार्गदर्शन में खेल कौशल का ट्रेनिंग लेते रहे हैं।
सीनियर राष्ट्रीय रग्बी सेवंस चैंपियनशीप में चयन होने पर महासमुन्द जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, डॉ. अयाज अहमद, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, पोखन ढीढी, प्राचार्य भोरिंग कमलेश्वरी साहू, डोलेश होता, कामता प्रसाद साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, इंद्राणी भास्कर, जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर, सेवन दास, निमेष मन्नाडे, अभिषेक नेहरू, लिशांसु साहू, जिला संघ के खिलाड़ि़यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo





