Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

विकास विरोधी चेहरा उजागर: भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस अब विकास कार्यों में डाल रही है बाधा – डिकेश साहू ।

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम :- नगर पंचायत परिषद की बैठक में कांग्रेसी पार्षदों द्वारा किया गया हंगामा उनकी विकास विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। जनहित के कार्यों को रोकने के लिए कांग्रेस न केवल परिषद में शोर-शराबा कर रही है, बल्कि क्षेत्रीय विधायक को भी गुमराह कर विकास की राह में रोड़े अटका रही है।उक्त कड़े शब्दों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डिकेश साहू ने कांग्रेस पर प्रहार किया।

डिकेश साहू ने प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर के नेतृत्व में भानुप्रतापपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सुभाष पारा मैदान, जो नगर के बच्चों के खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है, उसे सुरक्षित करने हेतु बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। किंतु कांग्रेसी पार्षदों ने इस नेक कार्य को रोकने के लिए विधायक सावित्री मंडावी को गलत तथ्य देकर विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगवाया, जो बेहद शर्मनाक है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष ने पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “नगर की जनता भ ूली नहीं है कि जब नगर पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष था, तब केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जनता के पैसों की बंदरबांट की गई और विकास शून्य रहा। इसके विपरीत, निखिल सिंह राठौर जी के पिछले कार्यकाल से लेकर अब तक नगर में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।”

डिकेश साहू ने उदाहरण देते हुए बताया कि नगर का *मंगल भवन* वर्षों से निर्माण के बाद खंडहर की स्थिति में पड़ा था। पिछली कांग्रेस सरकार ने इसकी सुध तक नहीं ली। भाजपा सरकार और अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने इसका जीर्णोद्धार कराकर इसे आज आम जनता के लिए खोल दिया है, जिससे शादी-ब्याह के सीजन में लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

कांग्रेस के पार्षदों को विकास से इतनी चिढ़ क्यों है?” यह सवाल पूछते हुए डिकेश साहू ने कहा कि कांग्रेस के पार्षद परिषद की बैठक में हंगामा करना और विधायक को गुमराह करना बंद करें। भानुप्रतापपुर की जनता विकास चाहती है, राजनीति नहीं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा विकास के हर कार्य के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और जनहित के कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा।

 

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.