कोरर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन ।

कोरर / खिलेश्वर नेताम:- मण्डल कांग्रेस कमेटी कोरर के नेतृत्व मे कोरर क्षेत्र मे अघोषित बिजली कटौती और क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के बार-बार बिजली गुल होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और कटौती की पूर्व सूचना देने की मांग की है। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गणेश सोनी, रमेश पाण्डेय, जिला सचिव प्रदीप कोरेटी, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री शोएब अहमद, शिवा शुक्ला, सौरभ ठाकुर,प्रदीप ठाकुर, सुनहेर गजेंद्र, गोपाल मौहान, कार्तिक जैन, उमराव जुर्री, इंद्रा उसेंडी, सुरेश राजपूत, सुशांत राजपूत, केवल देहारी, नरेश कोमरा, जनक टेकाम, आकश सोनी, लव सोनी,लीला राम हिड़को उपस्थित रहे।





