कांकेर में “पहलाजानी” संस्थान का महिला स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न ।

कांकेर / खिलेश्वर नेताम :- भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सा संस्थान एवं नि: संतानता तथा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर “पहलाजानी” का आज कांकेर में एक दिवसीय कार्यक्रम पूर्णत: सफल रहा। जिसमें स्थानीय लोकप्रिय समाज सेवी संस्था “सुनहरे क़दम” सिंधी महिला विंग तथा प्रदेश की प्रसिद्ध संस्था “जन सहयोग ” ने आयोजन में उल्लेखनीय सक्रिय भाग लिया। “पहलाजानी संस्थान” की नि: संतानता विशेषज्ञ डॉक्टर श्रुति गजेंद्र तथा अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर निकिता गोकलानी एवं डॉक्टर मुस्कान लालवानी ने भी अपनी विशिष्ट सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज़, मैडम, अध्यक्ष नगर पालिका अरुण कौशिक, विजय लक्ष्मी कौशिक, पार्षद मीरा सलाम, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया , हर्षा कोठारी , बब्बू हितेश खटवानी, कनक जोशी, एकता कोठारी, उपस्थित थे। विघ्न विनाशक गणपति तथा झूलेलाल साईं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा धर्मेंद्र देव, जितेंद्र प्रताप देव ,राजकुमार फबयानी, राजू पंजाबी ,राजा देवनानी, दिलीप खटवानी, ध्यानचंद केवल- -रामानी, समाज के “मुखी” राकेश आहूजा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सिंधु समाज की महिला विंग संस्था “सुनहरे क़दम” की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मोटवानी, कोमल लच्छानी, पायल मोटवानी, विनीता बुधवानी ,रेशम बुधवानी, कविता जवरानी, नेहा भाषवानी, विमला गिडलानी, विनीता वाधवानी ,रेशम वत्यानी, महक रवानी ,प्रिया अहूजा, सुमन आहूजा, भावना मंगलानी, विजया असरानी आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि भारत- -प्रसिद्ध इतनी बड़ी संस्था पहला जानी द्वारा काँकेर जैसे छोटे क़स्बे में अपना नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर स्थापित कर विशेष सेवाएं देना हम सब के लिए गौरव का विषय है।

हम सब आपकी सेवाओं का सम्मान करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं तथा आशा करते हैं कि भविष्य में भी समय-समय पर आपकी टीम का आगमन इस क्षेत्र में होता रहेगा। आज शहर में दिनभर उपर्युक्त नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर की चर्चा आम रही तथा नागरिकों ने “पहलाजानी” संस्थान “सुनहरे क़दम ” तथा “जन सहयोग” समाजसेवी संस्था की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।





