Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

अबूझमाड़ की बेटी खुशबू नाग बनीं इंटरनेशनल चैंपियन, जीता गोल्ड मेडल ।

इस सफलता पर वन मंत्री केदार कश्यप ने भी दी शुभकामनाएं ।

नारायणपुर / खिलेश्वर नेताम :- भारत के प्रतिष्ठित फिटनेस एवं बॉडीबिल्डिंग मंच IHFF Sheru Classic 2026 में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशबू नाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित प्रतियोगिता में खुशबू नाग ने Women’s Physique International Championship श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन खिताब भी जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

खुशबू नाग की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे बस्तर संभाग और छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियां भी कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सफलता हासिल कर सकती हैं।

खुशबू नाग की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता अबूझमाड़ और बस्तर की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.