Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

रेत मामला में एसडीओपी के पुतला दहन के बाद गरमाया मुद्दा,जनजातीय गौरव समाज का प्रदर्शनकारियों पर गंभीर आरोप ।

निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग।

कांकेर/ खिलेश्वर नेताम :- भानुप्रतापपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों पूर्व एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पुतला दहन की घटना के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ता जा रहा है । पहले स्थानीय सामाजिक कार्यकताओं ने इस पुतला दहन का कड़ा विरोध किया था अब जनजातीय गौरव समाज भी खुलकर सामने आ गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष एम डी ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के नाम पर प्रशासनिक अधिकारियों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां समाज में अशांति फैलाने का काम करती हैं।


प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों पर लगाए कई आरोप

जनजातीय गौरव समाज के प्रदेश अध्यक्ष एम डी ठाकुर ने रेत मामला में प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ आरोप लगाते हुए कहा कि सोपसिंह आँचला के द्वारा पुजारी पारा डुवा में वन भूमि पर कब्ज़ा कर हरे भरे पेड़ों की कटाई की गई है,सहदेव तुलावी पर 7आपराधिक मामले दर्ज हैँ वहीं तुषार ठाकुर द्वारा भी सरकारी भवन पर कब्ज़ा किया गया है,इसको लेकर श्री ठाकुर और साथी कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है, उन्होंने कहा यदि समय रहते जांच नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा ।

 

 

 

 

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Overdue Payment Reminder

⏳ Immediate action required.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Please complete your payment as soon as possible to avoid temporary suspension of your website services. Once payment is received, your services will continue without interruption.

Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.