Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

भानुप्रतापपुर के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ 1 मई से प्रारंभ हो रहे मकान सूचीकरण होगा पूर्णतः डिजीटल ।

एचएलओ एप से होगी इस बार की जनगणना भानुप्रतापपुर।

भानुप्रतापपुर/खिलेश्वर नेताम :- जिला कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी कांकेर के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा) भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आज संस्कार वैली स्कूल में प्रारंभ हुआ । आज द्वितीय बैच में दो कमरों में कुल 90 प्रगणक सुपरवायजरों ने प्रशिक्षण लिया। एसडीएम गंगाधर वाहिले ने जनगणना की प्रक्रिया, हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग सर्वे एवं मैपिंग के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना के चरणों, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा ने जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना अधिनियम 1990 के बारे में अवगत कराया। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में परिवार के मुखिया से पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर टिकेश्वर सिंह ठाकुर ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण एवं मकानों की गणना मोबाइल ऐप से करने की कार्यविधि समझाई। इसके अंतर्गत मोबाइल ऐप के इंस्टॉलेशन प्रक्रिया और अवलोकन के बारे विस्तार से जानकारी दी एवं पर्यवेक्षकों को ब्लॉक मकान सूचीकरण की सीमाओं और भू चिन्हों का निर्धारण करवाना एव प्रगणकों को आवंटित ब्लॉक में मकान सूचीकरण जनगणना मकानों के निर्धारण के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के कार्यों की बारीकियों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि जिले में दो चरणों में जनगणना का कार्य होगा।

पहले चरण में मकान का सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जायेगा। वहीं द्वितीय चरण का कार्य फरवरी 2027 में संपन्न होना है। इस बार जनगणना का कार्य डिजिटल रूप से मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन कर किया जायेगा, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना के उद्देश्य, मोबाइल व डिजिटल एप के उपयोग से डेटा संकलन की विधि, लेआउट मानचित्र तथा सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सटीक एवं अद्यतन जानकारी संकलित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में वास्तविक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके। जनगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के दौरान संभावित चुनौतियों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर एसडीएम गंगाधर वाहिले, तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा, मास्टर ट्रेनर्स टिकेश्वर सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर, निरंकार श्रीवास्तव, नुमेश सोनी, खेमलाल कटेंद्र, विकास कोमरे, हितेश यादव, द्रोण टांडिया के साथ साथ सुपरवायजर एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.