Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सचिव को हटाने की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों के साथ जनपद सीईओ ने किया दुर्व्यवहार,20 मिनट तक चली तीखी नोकझोंक…!

ग्रामीणों ने सचिव और CEO के साथ कमीशन खोरी का लगाया आरोप ।

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम :- एक तरफ सुशासन तिहार के रील बाजी जमकर चल रहा है तो दूसरे तरफ पंचायत सचिव से लेकर जनपद पंचायत अधिकारी तक जमकर कमिशन खोरी चल रहा है,जिसका ताजा मामला भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजनपुरी की है जहां ग्रामीणों ने पंचायत सचिव अश्वनी ध्रुव को हटाने की मांग को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव पिछले 15 वर्षों से एक ही जगह पदस्थ हैं और काम में घोर लापरवाही के साथ ग्रामीणों से दुर्व्यवहार करती हैं आज बैजनपुरी में विशेष ग्राम सभा आयोजन किया गया था जिसमें ग्राम प्रमुखों के साथ युवा संगठन भी सभी में सम्मिलित हुए जिसमें ग्रामीणों के साथ युवाओं ने पिछले तीन बार के हुए ग्राम सभा की कार्यवाही और आवेदनों की वर्तमान वस्तुस्थिति की जवाब मांगा पर हर बार की तरह इस बार भी कोई जवाब नहीं मिलने से ग्रामीणों ने सचिव अश्वनी ध्रुव के खिलाफ नाराजगी जताई ग्रामीणों की माने तो यह पहला मौका नहीं है जब सचिव की लापरवाही देखने को मिला है इससे पहले भी इसी तरह की अड़ियल रैवए से ग्रामीण परेशान थे पर जनपद पंचायत के अधिकारियों की मेहरबानी से एक ही जगह पर 15 सालों से टिकी रही और मनमानी बेखौफ चलता रहा ।

जब ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे, तो जनपद पंचायत सीईओ जी. एल. चुरेन्द्र ने ग्रामीणों की बात सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और सचिव का बचाव करने लगे। इस बात पर ग्रामीण भड़क गए और कार्यालय के भीतर ही लगभग 20 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई ।

क्षेत्र में जनपद सीईओ के दुर्व्यवहार की शिकायतें आम हैं। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के दौरे के दौरान भी सीईओ की शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के सरपंच और सचिव भी सीईओ के रवैये से त्रस्त हैं। सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्यों के एवज में मोटी कमीशन की मांग की जाती है, जिसके कारण क्षेत्र के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.