Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष की शह पर उड़ाई जा रही प्रतिबंध का मखौल, थाने का घेराव कर FIR दर्ज कराएगी भाजयुमो…पढ़िए पूरी ख़बर !

भाजयुमो का सीधा आरोप पुलिस प्रशासन के संरक्षण में कांग्रेसी कार्यकर्ता कर रहे नंगा नाच ।

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम :- भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में आज पुलिस प्रशासन की कायरता और खुले संरक्षण में कांग्रेसी गुंडागर्दी का एक शर्मनाक नजारा देखने को मिला, जहाँ शासकीय प्रतिबंधों को पैरों तले रौंदते हुए कांग्रेसी नेताओं ने सरेआम आतिशबाजी कर कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती दी है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और कांग्रेसी पार्षद पति के जन्मदिन के रसूख में मुख्य चौक पर जमकर बम-पटाखे फोड़े गए, और यह पूरा तमाशा स्थानीय कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बबला पढ़ी की शह और मौजूदगी में हुआ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भानुप्रतापपुर मंडल के अध्यक्ष डिकेश साहू ने इस गुंडागर्दी पर अत्यंत तीखा और आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को सीधे कटघरे में खड़ा किया है। डिकेश साहू ने ललकारते हुए याद दिलाया कि पूर्व में जब भाजयुमो अध्यक्ष की घोषणा हुई थी, तब व्यापारी संघ के विरोध और एक स्थानीय क्रांतिवीर द्वारा बीच सड़क पर बैठकर किए गए उग्र धरने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने इस चौक पर पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। उस समय यही रीढ़विहीन पुलिस प्रशासन नियमों की दुहाई देकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने और दमनकारी कार्रवाई करने के लिए लाठी भांजने को तैयार खड़ा था, लेकिन आज जब कांग्रेस के बड़े नेताओं की छत्रछाया में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं, तो यही पुलिस घुटने टेके मूकदर्शक बनी रही और कांग्रेसी हुड़दंगियों को अपना पूर्ण संरक्षण देती रही।

भाजयुमो अध्यक्ष डिकेश साहू ने दोटूक शब्दों में कहा कि प्रशासन कान खोलकर सुन ले कि भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो ने हमेशा एक अनुशासित और जिम्मेदार संगठन की तरह कानून का सम्मान किया है और कभी प्रतिबंध नहीं तोड़ा, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि कांग्रेसियों की इस अराजकता को बर्दाश्त किया जाएगा। क्या भानुप्रतापपुर में कांग्रेस के इन बड़े नेताओं के लिए नियम बदल जाते हैं, या पुलिस ने इनके आगे घुटने टेक दिए हैं? डिकेश साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर है और मुख्य चौक कपड़ों की दुकानों से भरा एक बेहद संवेदनशील व्यावसायिक इलाका है, जहाँ व्यापारी संघ पहले ही आगजनी के खतरे को लेकर अपनी गंभीर चिंता जता चुका है। इसके बावजूद, शहर के पर्यावरण को प्रदूषित करते हुए और व्यापारियों की जिंदगी व उनके रोजगार को दांव पर लगाकर यह खूनी खेल खेला गया, जिससे कोई भी बड़ी जनहानि या भीषण आगजनी हो सकती थी। पुलिस की इस शर्मनाक पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली और कांग्रेसियों की इस नंगी तानाशाही के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा चुप बैठने वाली नहीं है।

डिकेश साहू ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए स्पष्ट किया है कि कल भारतीय जनता युवा मोर्चा भारी संख्या में थाने का घेराव करेगी, लिखित शिकायत सौंपकर दोषियों के खिलाफ तत्काल नामजद FIR दर्ज कराएगी। यदि पुलिस प्रशासन ने अपने आकाओं के दबाव में आकर कार्रवाई में रत्ती भर भी ढिलाई बरती, तो भाजयुमो ऐसा उग्र और ऐतिहासिक आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी इस निकम्मे प्रशासन की होगी।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.